Shri KSB Charity India - एक निस्वार्थ पहल, समाज के हर जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए।
Shri KSB Charity India की स्थापना 27 जनवरी 2024 को समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सहायता के एक पवित्र उद्देश्य के साथ की गई थी। हमारा सफर इस सोच के साथ शुरू हुआ था कि समाज में कोई भी व्यक्ति बुनियादी जरूरतों, सही शिक्षा या समय पर उचित चिकित्सा के अभाव में कभी पीछे न छूटे।
हम एक गैर-लाभकारी (Non-Profit) संस्था हैं, जो जाति, धर्म, पंथ एवं मजहब की दीवारों से ऊपर उठकर सर्व समाज के कल्याण हेतु कार्य करने के लिए पूरी तरह समर्पित है। "सेवा परमो धर्मः | सर्व समाज कल्याणार्थ | दानं सर्वधनप्रधानम्" — यही हमारा मूल मंत्र और कार्यशैली है।
हमारा मुख्य ध्यान निर्धन कन्या विवाह शगुन योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर, अनाथ व जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, आकस्मिक निधन पर सहयोग और असहाय वृद्धजनों की सहायता पर केंद्रित है। संस्था का हर एक पंजीकृत सदस्य और वॉलंटियर ज़मीनी स्तर पर काम करते हुए जरूरतमंदों तक सीधे मदद पहुँचाने का प्रयास कर रहा है। हमारा मानना है कि जब समाज का हर व्यक्ति सशक्त और आत्मनिर्भर होगा, तभी एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है।
एक ऐसे सशक्त और संवेदनशील समाज का निर्माण करना, जहाँ कोई भी व्यक्ति भूख, अशिक्षा या इलाज के अभाव में ना रहे। हम एक ऐसे भविष्य की कल्पना करते हैं जहाँ समाज का हर वर्ग आत्मनिर्भर हो और एक-दूसरे की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहे।
ज़मीनी स्तर पर काम करते हुए जरूरतमंदों तक सीधे मदद पहुँचाना। हमारा मिशन गरीब कन्याओं का विवाह संपन्न कराना, ग्रामीण इलाकों में निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराना, और असहाय वृद्धजनों व बच्चों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आवश्यक संसाधन देना है।
मेरा मानना है कि सच्ची सेवा वही है जो किसी भी उम्मीद के बिना की जाए। श्री KSB चैरिटी की शुरुआत इसी सोच के साथ की गई थी कि हम समाज के उस आखिरी व्यक्ति तक पहुँचें, जिसे वास्तव में सहारे की ज़रूरत है। आप सभी के सहयोग और विश्वास से ही हम हर दिन ज़रूरतमंदों के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव ला पा रहे हैं।
संस्था को मिलने वाले हर एक दान (Donation) का पूरा हिसाब रखा जाता है। हम अपने सभी कार्यों और खर्चों में 100% पारदर्शिता बनाए रखते हैं।
मानवता की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म है। संस्था बिना किसी लाभ, जाति या वर्ग भेद के केवल जरूरतमंदों के उत्थान के लिए कार्य करती है.
चाहे शिक्षा हो, चिकित्सा या कन्या विवाह, हमारी पूरी टीम हर ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और अटूट समर्पण के साथ निभाती है।
श्री KSB चैरिटी भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक पंजीकृत संस्था है। हम अपने सभी कार्यों में 100% पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हैं।
आपके द्वारा उठाया गया एक छोटा सा कदम किसी के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है। आज ही श्री KSB चैरिटी से जुड़ें और किसी के चेहरे की मुस्कान बनें।
अभी रजिस्ट्रेशन / सहयोग करें